
सोनपुर (सारण) :जे जे फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 07/10/2018 को गोविंदचक (सोनपुर) में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होना हैं।इसकी जानकारी संस्था के सचिव स्वंय प्रभाष नें देते हुये बताया कि पटना के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों कि टीम उपस्थित रहेगी. जिसमें आँख, नाक- कान – गला , जेनेरल फिजिशियन, ह्रदय रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग इत्यादि के डॉक्टर शामिल हैं Iउपरोक्त चिकित्सकों के अलावा रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल (पाटलिपुत्रा) तथा अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक के चिकित्सकों की टीम भी उपस्थित रहेगी। फ्री / निशुल्क रजिस्ट्रेशन 03/10/2018 से आरम्भ होगा जिसके लिए मोबाइल नंबर 7070809066 पर संपर्क किया जा सकता है.
इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेयजी तथा विशिष्ट अतिथि प्रो.रामानुज प्रसाद (विधायक सोनपुर ), श्री वीरेंद्र नारायण यादव (एमएलसी ), इंजीनियर सच्चिदानंद राय (एमएलसी) तथा नशा उन्मूलन के ब्रांड एम्बेसडर श्री गुप्तेश्वर पाण्डेयजी (पुलिस महानिदेशक, बिहार सैन्य पुलिस) द्वारा सुबह 10 बजे किया जाएगा Iआल इंडिया मेडिकल लेबोरटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन ((बिहार) द्वारा इस शिविर में डॉक्टरों के सलाह पर जरूरतमंद लोगो के लिए निम्नलिखित नि:शुल्क पैथोलॉजिकल जांच कि सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. जिसका रिपोर्ट उसी दिन जाँच शिविर में ही मिल जाएगा.
(1) हीमोग्लोबिन
(2) ब्लड शुगर
(3) सीरम कोलेस्ट्रोल
(4) प्रेगनेंसी टेस्ट ऑफ़ यूरिन
(5) RA फैक्टर
(6) यूरिक एसिड
(7) एवं डॉ लाल पथलैब्स (राजा बाजार) की तरफ से TSH टेस्ट किया जाएगा I
साथ ही कुछ प्राथमिक स्तर की दवाइयाँ चैकअप के बाद चिकित्सकों के सलाह पर मरीजों को निशुल्क मुहैया कराई जाएगीI
इस निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में रहने वाले ग्रामीणों को नि:शुल्क चिकित्सा मुहैया कराना है तथा साथ ही बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल, सुविधाओं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. हमारे समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको पता भी नहीं कि वो किस रोग से ग्रसित हैं.




Recent Comments