अनियंत्रित ट्रक की धक्के से साइकिल सवार की मौत

मकेर (सारण) : स्थानीय थाना क्षेंत्र के मेकर् -रेवाघाट एनएच पर गौरीटोला के समीप अनियंत्रित ट्रक के धक्का से एक बाइक सवार की मौत हो गयीं.

मृतक मकेर गांव के राम एकवाल राय के 65 वर्षीय पुत्र गणेश राय बताया जाता हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गणेश राय सब्जी विक्रेता था.जो गुरुवार सुबह सब्जी लाने साइकिल से रेवाघाट पार मुज्जफरपुर जिला के अमवरा की तरफ जा रहा था की मकेर से अभी कुछ ही दूर गौरी टोला के समीप ट्रक ने धक्का मार दिया.जिससे साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गयीं.