सारण/इसुआपुर। थाना क्षेत्र के चकहन पूरब टोला गांव के योगेंद्र राय के दो वर्षीय पुत्र बिनय कुमार की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा खेलने के लिए घर से बाहर निकला था। घर के चारों तरफ बाढ़ का पानी था जिसमें बच्चा खेलते- खेलते कब गहरे पानी में चला गया किसी को पता नहीं चला । बाद में खोजने पर उसकी लाश घर के बगल में पानी से मिली । इसके बाद परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। घटना देर शाम की बताई जाती है।सूचना मिलते ही इसुआपुर पुलिस मौक़े पर पहुच बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया ।परिजनों को सांत्वना देने पूर्ब प्रमुख राजकुमार राय,अशोक यादव, राहुल यादव,आलोक कुमार यादव,गुड्डू यादव,अर्जुन यादव,रोहित यादव,मुन्ना यादव आदि पहुचे हुए थे ।