​*मधेपुरा :-चौसा प्रखंड मुख्यालय परिसर में राजद कार्यकर्ताओं ने  केंद्र सरकार के खिलाफ दिया धरना*
👈कुंज बिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड में युवा राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया ।केंद्र सरकार के वादाखिलाफी तथा जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष डॉक्टर शशि कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार केवल आम जनता को ठगने का काम कर रही है ,कहां गई इनकी वादा? जिसमें कहा गया था कि काला धन प्रत्येक भारत के नागरिकों के खाते में चला आएगा । यह तो मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा हो गया है ।वर्तमान में युवाओं के साथ बहुत बड़ी समस्या है रोजगार सृजन नहीं हो पाई और सरकार स्टार्टअप इंडिया ,स्किल इंडिया का नारा लगा रही है। युवाओं अपने भविष्य पर रोने के लिए मजबूर हैं  केंद्र सरकार अपने हाथ पर हाथ रखकर बैठी  है ।जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार मय हो गया है ।

 श्री यादव ने कहा कि किसानों की माली हालत भी काफी दयनीय हो गई है। इसका श्रेय केंद्र सरकार को ही जाता है। इसलिए हम लोग केंद्र सरकार के वादाखिलाफी तथा जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं।
     प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष राजद  गजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा की केंद्र सरकार आम जनता को ठगने का काम कर रही है ।जिसके सरकार में युवाओं की दुर्दशा हो गई है ।शिक्षा व्यवस्था चौपट ?किसान बदहाल हो गई है। जिससे सभी लोगों को परेशानी है। कैशलेस से वर्तमान में 85% लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
  इस मौके राजद नेत्री सीमा गुप्ता, रमन कुमार यादव ,जटा शंकर यादव, अनिल यादव ,अमित कुमार डॉन, आशीष कुमार जॉन, राहुल कुमार यादव, वेदानंद यादव, शमशेर अली, सतीश सिंह( सरपंच प्रतिनिधि) चौसा पूर्वी, निवास चंद्र यादव (पूर्व सरपंच) नवीन कुमार शर्मा , (पंचायत अध्यक्ष), राज किशोर यादव ,पिंटू ऋषिदेव, नागो ऋषिदेव ,कुमार सोनू ,गौतम ठाकुर, ललन शर्मा ,कन्हैया शर्मा, श्याम सुंदर यादव, प्रेम राज, राजा कुमार आदि दर्जनों राजद कार्यकर्ता धरना पर मुस्तैदी के साथ बैठे रहे।