*नालन्दा:भारी मात्रा मे शराब एवं कारोबारी गिरफ्तार*
👈रवि रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”बिहारशरीफ👉
नालंदा पुलिस कप्तान कुमार आशीष द्वारा जिले मे शराबबंदी कानुन को सफल बनाने के लिए शराब का निर्माण भंडारण बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे शनिवार की रात्रि मे अवैध शराब के विरोध मे चलाये गये छापेमारी अभियान के क्रम मे 1611.8 लीटर अवैध झारखण्ड निर्मित देशी शराब, 2 लीटर चुलाई शराब एवं 13.14 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया तथा कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं बता दे कि दीपनगर थाना अन्तर्गत राणाविगहा, देवीसराय, बियावानी, मघड़ासराय एवं सर्वोदयनगर मे छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम मे सर्वोदयनगर मे वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप भान पर लदे 1600 लीटर झारखंड निर्मित देशी शराब को जप्त किया गया।

वाहन मे मौजूद प्राप्तकर्ता संजय कुमार उर्फ साधु, प्रेम प्रसाद यादव, मीठापुर, जिला पटना एवं भडारकर्ता नागू पासवान, मोहन पासवान, देवीसराय थाना दीपनगर जिला नालंदा को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर आपूर्तिकर्ता गणेश पासवान, पिता नथुन पासवान, सम्मतपुर थाना सालीमपुर, जिला पटना को उनके घर सम्मतपुर से गिरफ्तार किया गया। वहीं सोहसराय थाना अंतर्गत मुहल्ला छोटी पहाड़ी, बड़ी पहाड़ी, श्रृंगारहाट तथा पहाड़तली मे छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम मे छोटी पहाड़ी के पास से प्राप्तकर्ता पप्पू कुमार, पिता मिश्री प्रसाद, छोटी पहाड़ी थाना सोहसराय जिला नालंदा को 2.8 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया यगा। इस संबंध मे सोहसराय थाना काण्ड संख्या 82/17 दिनांक 13 मई 2017 धारा बिहार उत्पाद संशोधन अधिनियम 2016 दर्ज किया गया है। नालंदा थाना अन्तर्गत जगदीशपुर एवं भगवानपुर मे छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम मे ग्राम भगवानपुर मे प्रमिला देवी, पति स्व. मंडल चौधरी भगवानपुर थाना नालंदा, जिला नालंदा के घर से 2 लीटर चुलाई हुई देशी शराब बरामद किया गया। अभियुक्त घर से फरार पाये गये। इसी तरह राजगीर थानान्तर्गत दहचनी, रामहरिपिंड एवं कलाली मोड़ मे छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम मे दहचनी रामहरिपिंड से प्राप्तकर्ता प्रकाश केवट, सिद्धेश्वर केवट एवं मिथुन से 22 पाउच 4.5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस्लामपुर थानान्तर्गत कोरामा के पास अनिमा पेट्रोल पंप के पास नशे के हालत मे विपिन पाण्डेय, मृत्युंजन पाण्डेय, बुंदेल पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। लहेरी थानान्तर्गत रामचन्द्रपुर बाजार समिति के पास छापामारी के क्रम मे 13.14 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। शराब बिक्रीकर्ता विनोद रविदास, रामचन्द्र रविदास, गुड्डू रविदास, विनोद रविदास, मुकेश कुमार, संजय कुमार, भूषण कुमार, प्रमोद मालाकार सभी बड़ी पहाड़ी से गिरफ्तार किया गया। इसमें जिले के पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।




Recent Comments