राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला  कान्स्य पदक
 

वरुणेश आनंद वरुण की रिपोर्ट 
—-
मैरवा-सिवान – .
तेलान्गना के हैदराबाद  के लाल बहादुर स्टेडीयम मे आयोजित 16 वीं राष्ट्रीय मिनी अंडर 12 हैन्डबाल चैम्पियनशिप 2017 मे ओडीसा को हराकर तृतीय  स्थान प्राप्त कर कास्य पदक जीत कर लौटी बिहार की 10 सदस्यीय टीम मे चयनित जिले  की पांच खिलाडीयों को हिमेश्वर खेल विकास केन्द्र लक्ष्मिपुर में मंगलवार को  भव्य स्वागत हुआ  .साथ ही बांका जिला के काजल कुमारी को भी सम्मानित किया गया .विदित हो की यह प्रतियोगिता 6 से 9 जुन 2017 तक आयोजित हुई जिसमे देश भर की 16 राज्यों की टिमों ने भाग लिया .इस मौके पर उपस्थित भूतपूर्व सैनिक  विनोद तिवारी ने बिहार मे हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मिपुर के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज खेल भी रोजगार का साधन बन गया है .पढाई के साथ-साथ खेल से बच्चों का समग्र विकास होता है .टीम मे शामिल मंजू कुमारी ,निशमा कुमारी ,मोनिका कुमारी ,नीतू कुमारी तथा प्रियंका कुमारी ने कहा कि हम बडे होकर देश को मेडल देना चाहते हैं .जिला हैन्डबाल सचिव संजय पाठक ने कहा कि टीम को जीत दिलाने मे टीम की कोच राधा कुमारी तथा प्रबंधक धर्मशीला कुमारी की कुशल रणनीति की जितनी भी तारीफ की जाय कम है .विदित हो की राधा और धर्मशीला पहली बार बिहार की कोच और मैनेजर बनी थी.इस अवसर पर काशिनाथ मिश्र ,ईश्टदेव तिवारी ,मुनिब अन्सारी ,प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ,पुनित दुबे,अरविंद शंकर ,विजय प्रताप सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.