मंडप से बीन ब्याह लौटे दूल्हे के घर आ दुल्हन ने रचाई शादी
———
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण
——–
मढ़ौरा (सारण)
प्रखंड के नारायणपुर टार निवासी दूल्हे राजा बड़े अरमानों के साथ बारात लेकर गये थे की दुल्हनिया लेकर ही आयेंगे ।लेकिन वधू पक्ष के लोगो ने मंद बुद्धी का शक कर दूल्हे की बीन शादी ही बारात की वापसी कर दी ।ये वाकया मढौरा प्रखंड के नारायण पुर टारी निवासी पारस राय के पुत्र सुनील कु के साथ हुआ ।दूल्हा ने अपनी बारात तय तिथि पर भगवान बाजार निवासी कृष्णा राय के यहां ले गये थे ।श्री राय ने अपने पुत्री की शादी की तैयारी भी धूम धाम से की थी । दरवाजे पर पहुंची बारात के स्वागत के साथ द्वार पूजा साहित बरनेत की रश्म भी पुरी हुई। जब दूल्हे ने शादी की रस्में पुरी करने मंडप मे पहुंचे तो सात फेरे लेने के पहले ही औरतो ने दूल्हे को नोट गिनने को देकर फेरे मे डाल दी । गिनती नहीं कर पाने की आरोप मढ़ परिजनों ने शादी करने से इंकार करने लगे ।ये ख़बरे जब बारातियो में पहुंची तो अफरा तफरी मच गई। शादी की ख्वाब लिये बारात निकले दूल्हे के अरमान पर पानी फिर गया और बिन दुल्हन ही दूल्हे राजा को बारातियो संग को वापस लौटना पड़ा।बात यही नही रुकी , दूसरे दिन लड़की वाले ने लड़के वालों से दिए हुए सामानों को लौटाने की बात करने लगे। फिर गाव के कुछ बुजुर्ग लोगो द्वारा सामान लौटाया गया।
मामले मे फ़िर नया मोड़ आया जब शनिवार को लड़की अचानक लड़के के घर पहुँची और शादी का प्रस्ताव रखा ।फ़िर देखते ही देखते दूल्हे पक्ष के परिजनों मे खुशियाँ लौटी ।गांव के बुजुर्गो ने भी कहा की लक्ष्मी चलकर आपलोगों के घर तक आयी है ।स्थान देना चाहिये ।फ़िर क्या था हँसी खुशी से गाव के ही मंदिर में शादी हुई।





Recent Comments