नालंदा:रात्रि चौपाल का आयोजन
#कुमुद रंजन सिंह/नालांदा

नालंदा:जिले को खुले में शौच मुक्ति के लिये रात्रि चौपाल का आयोजन जिले भर में हो रहा हैं , इसी कड़ी में रहुई प्रखंड के अम्बा पंचायत के मिल्कीपर गांव में चौपल किया गया।

इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों को स्वच्छताग्राही मदन, अमरनाथ व मनीष के साथ ही किसान सलाहकार रामवतार ने इकट्ठा किया। बुधवार को संध्या में आयोजित इस चौपाल में रहुई बीडीओ सुमित कुमार , कृषि पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद सिंह, सहकारिता पदाधिकारी विजय चौधरी ने पहुँच कर खुले में शौच से होने वाले घटनाओं व परेशानियों के बारे में ग्रामीणों को बताते हुई हर घर मे शौचालय निर्माण की गारंटी के साथ ही उपयोग पर आम सहमति बनाने की बात की ,इस अवसर पर मुखिया आदित्य प्रतिभा सिन्हा, समाज सेवी जीवेश यादव,वार्ड सदस्य चिंता देवी के साथ ही अन्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments