आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह दो दिवसीय दौरा पर 3 फरवरी को पटना आयेंगे
#होगी संगठनात्मक कार्यों के प्रगति की समीक्षा

छपरा (सारण)
राज्यसभा के नवमनोनीत सांसद व आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार-उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी संजय सिंह आगामी 3-4 फरवरी को बिहार दौरा के क्रम में सारण के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।वो जिले में संगठनात्मक कार्यों के प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।इस आशय की जानकारी देते हूए आप के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने बताया कि नवमनोनीत राज्य सभा सांसद के स्वागत की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।सारण से करीब 50पार्टी कार्यकर्ता सांसद के समक्ष जिले में पार्टी की संगठनात्मक प्रगति की तस्वीर पेश करेंगे।श्री टुन्ना ने कहा कि बिहार प्रभारी संजय सिंह दो दिवसीय पटना प्रवास के दौरान अन्य जिलों के कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।इस दौरान सारण जिला से अन्य राजनीतिक पार्टियों के कुछ नेता भी आप पार्टी में विधिवत शामिल होंगे।