सारण :प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रधान लिपिक के निधन पर हुआ शोक सभा
#रिपोर्ट-सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया:21मार्च 2018
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरैया के प्रधान लिपिक सैमुएल मुर्मू की ब्रेंनहैम्बरेज से मौत हो गयी है।जिसके बाद रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर है।और अस्पताल परिसर के सभी कर्मी शोकाकुल है।अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि उनका ड्यूटी के समय मे अचानक स्वाथ्य बिगड़ गया।जिनका प्रथमिक उपचार कर पटना रेफर किया गया था।जहाँ सीएनसी अस्पताल पटना में उपचार के क्रम में मौत हो गयी।घटना के बाद अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक शोक शभा का आयोजन किया।जिसमें मृतक की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।जिसमें स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर गिलानी,बीसीएम मुकेश कुमार,अरुण कुमार सिंह, राजेन्द्र राय, ललन प्रसाद,उत्तम कुमार,प्रियांशू कुमार,गणेश राय,निकेश दुबे,किरण कुजूर,जयंती कुमारी,मेरितरा एक्का,मधुलिका कुमारी व अन्य स्वस्थ्य कर्मी मौजूद थे।




Recent Comments