रोड जाम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला,एसआई का फटा सर

मढौरा /सारण
गौरा बाजार के मेन रोड पर रोड जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर स्थानीय ओपी के एक एसआई का सर फोड़ दिया ।

बताया जाता है कि शनिवार को गौरा ओपी क्षेत्र के हथिसार गांव के सैकड़ो की संख्या मे पुरुष और महिलाओ ने मेन रोड को जाम कर दिया था । सभी लाठी, डंडे और झाड़ू लेकर पुलिस के खिलाफ आक्रोशित थे । रोड जाम को हटाने गयी पुलिस बल पर लोगों ने हमला कर दिया । जिसमे एक एसआई की सर फूट गयी , जख्मी एस आई लाल बाबू सिंह बताये जाते है ।

रोड जाम कर रहे लोगो ने बताया की बीती रात किसी मामले मे हथिसार गाव के जानकी प्रसाद को पुलिस द्वारा पिटाई कर दी गयी थी । जिससे लोग आक्रोशित होकर रोड जाम कर दिये थे ।

जाम की सूचना पर एडिशनल एसपी अशोक कुमार सिंह ने पहुंच मामले को शांत कराया । तब जाकर जाम हटी । पुलिस इस मामले मे विस्तृत जानकारी देने से बच रही है ।
सारण :रोड जाम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला,एसआई का फटा सर




Recent Comments