नाईट टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में तरैया की टीम 28 रनों से विजयी✍️ धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :देवरिया में सहनी प्रिमियर टी-ट्वेंटी नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार की रात्री में विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने किया।उद्घटान मैच के प्रथम दिन तरैया और मुरलीपुर टीम के बीच मुकाबला हुआ। टाँस जीत कर तरैया टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।और प्रथम बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर 4 गेंद मे 119 रन बनाया।और जीत के लिए मुरलीपुर के सामने 120 रनों का लक्ष्य रखा।जवाबी पारी खेलते हुए मुरलीपुर की टीम ने 8 विकेट खोकर 20 ओवर मे 91 रनों पर ही आँल आउट हो गयी।जिसमे तरैया की टीम 28 रनों से विजयी हो गयी। मैन आफ दी मैच तरैया टीम के अरमान खान को जबकि मैन ऑफ दी सिरीज मुरलीपुर टीम के मंजय सहनी को मिला।उक्त मौके पर विधायक के सचिव अशोक कुमार राय,तरैया पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि शैलेश कुमार यादव,राजद युवा प्रखण्ड अध्यक्ष शशि रंजन यादव,वार्ड सदस्य राजु कुमार, रविन्द्र राय, मुन्ना यादव, साधु यादव, तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।