परवेज अख्तर(सिवान) / भगवानपुर हाट. शुक्रवार की रात्रि में राजकीय उच्चपथ-73 पर हसनपुरा के पास बस के कंडक्टर से मारपीट करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बस मालिक माघर निवासी राजू कुमार मिश्र पिता बीरेंद्र मिश्र के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज थी. उन्होंने अपने आवेदन में कहा था कि शराब पीकर हसनपुरा निवासी शत्रुध्न सिंह पिता यदुनाथ सिंह द्वारा मेरे बस के कंडक्टर के साथ मारपीट किया. पुलिस त्वरित करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया.