नवादा : चोरी की बाइक चला रहें दो शातिर चढ़े पुलिस हत्थे रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : गोविंदपुर पुलिस ने बकसौती बाजार से बजाज कम्पनी की चोरी की बाइक चला रहे दो युवक को गिरफ़्तार किया है ।एएसआई प्रमोद पासवान ने बताया की रात्रि में दोनों युवक को नवादा की ओर जाने के क्रम में बकसौती बाजार में रोका गया और मोटरसाइकिल का सत्यापित करने के लिए वाहन का कागजात मांगा गया तो दोनों युवक मोटरसाइकिल के कागजात नहीं दिखा सके।गाड़ी के कागजात नहीं देने पर शक के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।कड़ी पूछताछ करने के बाद दोनों युवक ने चोरी की मोटरसाइकिल की स्वीकार किया है ।वहीं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार दोनों युवक झारखंड के कोडरमा जिला के सतगामा प्रखंड के संबलडीह का रहने वाला शकंर कुमार व सोनु कुमार है।