छपरा छठ घाट पर लियो क्लब ने खोले प्राथमिक उपचार केंद्र 
छपरा (सारण)
अंतराष्ट्रीय संस्था लियो क्लब ने एकबार पुनः सामाजिकता का नया आयाम प्रस्तुत किया है,लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा के अवसर पर साहेबगंज छठ घाट पर  *प्राथिमक उपचार केंद्र लगाया, किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए छठ घाट पर ही निःशुल्क एम्बुलेंस* की व्यवस्था की और इसके साथ ही छठव्रतियों एवं उनके परिजनों के लिए सुबह के वेला में  छठव्रतियों एवं साथ आये हुए उनके परिजनों के बीच चाय का भी वितरण किया एवं सक्रियता दिखाई ।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से लियो क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 E के जिलाध्यक्ष कुंवर जायसवाल ,शाखा छपरा के अद्य्यक्ष आदित्य अग्रवाल, सचिव कबीर अहमद, डिस्ट्रिक्ट जिला सचिव साकेत श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष विक्की गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, बंटी जी ,फैसल अहमद, सनी पठान, लायंस जन संपर्क पदाधिकारी रजनीश, अभिजीत सिन्हा सहित अन्य लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
उक्त जानकारी पी आर ओ अली अहमद द्वारा दी गयी..