परवेज अख्तर/सीवान.बड़हरिया थाना क्षेत्र के सफी छपरा निवासी विजय कुमार पुरी ने चाकू से जानलेवा हमला के मामले में अपने ही गांव के संजय राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है .उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं अपने दरवाजे पर बैठा था की संजय राम ने आकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. इस घटना की प्राथमिकी कांड संख्या 78/20 दर्ज की गई है.