नवादा : हथकड़ी लगी हाथ को सरका कर एक क़ैदी फ़रार, छानबीन में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – सन्नी भगत

नवादा – शराब के नशे में गाँव में जमकर मारपीट के मामले में गोविन्दपुर पुलीस ने सुघड़ी गाँव के छोटेलाल राम को पुलिस ने गिरफ़्तार कर नवादा व्यवहार न्यायालय में दो चौक़ीदार के साथ गिरफ़्तार छोटेलाल को कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया ।

वहीं गोविन्दपुर से नवादा कोर्ट में पेशी के क्रम में कोर्ट के पास ही से छोटेलाल की हाथ में लगी हथकड़ी को ससार ससार कर अपना हाथ निकाल कर मौक़े से पुलिस को चकमा देकर फ़रार हो गया ।

चौक़ीदार रामवृक्ष पासवान व महेश पासवान ने बताया की गोविन्दपुर थाना से नवादा कोर्ट में पेशी लाने के क्रम में अपने हाथ में लगी हथकड़ी को ससार ससार कर अपना हाथ निकाल कर पीछे से एक बाइक सवार युवक के साथ बैठ कर फ़रार हो गया।

पिछले दिनो भी अपनी भांजी की शादी समारोह में कोर्ट की अनुमति के बाद आया रहिश राजवंशी भी पुलिस को चकमा देकर फ़रार हो गया ।

वहीं फ़रार क़ैदी की तलाश जारी है ।ख़बर लिखे जाने तक फ़ारर क़ैदी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है ।