फूस के घर में लगी आग , समान जलने से क्षति

मढ़ौरा : प्रखंड के गौरा ओपी क्षेत्र में नरहरपुर पंचायत के मोथहा गाव में आग लगने से फूस के घर में रखा समान के जल जाने से क्षति हो गयी। बताया जा रहा है की मोथहा गांव निवासी झुनझुना प्रसाद के घर में एक फूस का कमरा था। जिसमे अचानक आग लगने से बहुत समान का नुकसान हुआ है। उनके लड़की की शादी मई में होनी है। आग मे एक चौकी, खटिया आलु, गेहूँ, समेट कुछ शादी मे देने के लिए रखा समान भी जलने की बात बताया जा रहा है।