मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में शुरू हुआ अल्ट्रासाउन्ड की सुविधा
मढौरा(सारण):मढौरा रेफरल अस्पताल में निःशुल्क अल्ट्रासाउन्ड की सुविधा मंगलवार से शुरू हो गई।अल्ट्रासान्ड के शुरू होने से मरीजों को खासकर महिलाओं को काफी सुविधा होगी।अल्ट्रासाउन्ड के प्रोपराइटर डा मोहन कुमार ने बताया कि महिला एवं पुरुष मरीजों की जांच कुशल रेडियोलॉजिस्ट के द्वारा पूर्णतः निःशुल्क की जा रही है। इससे मरीजों को खर्चिले जांच के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।