नवादा :सकरी नदी में मिली अज्ञात युवक की शव, इलाके में फैली सनसनी
#रिपोर्ट / सन्नी भगत:
नवााद के कादिरगंज ओपी अंतर्गत सकरी नदी के किनारे खरगुबीघा गांव के समीप आज्ञात युवक की नदी में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
सकरी नदी से बालू लाने जा रहे अहले सुबह एक ट्रैक्टर चालक की नज़र उस बालू से ढकी लाश पर पड़ी तो चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी
लाश मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और सदर एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे.फिर सकरी नदी में बालू के अंदर दवी युवक के शव को बाहर निकाल गया.
अगल-बगल के कुछ विभिन्न गांव के लोगों को पहचान के लिए बुलाया गया मगर किसी ने लाश की पहचान नहीं की.
युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है, ऐसी आशंका जताई जाती है कि इस युवक को पिट पिट कर हत्या की गई है जिसके कारण चेहरा स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पा रहा हैं , अभी तक इसकी पहचान नही हो सकी है वंही पुलिस मामले की जांच में जुट गई
फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया . सदर एसडीपीओ विजय झा ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.