आपदा विभाग से डूबे चाचा-भतीजा के परिजनों को मिला सहायता राशि का चेक
#परवेज़ अख्तर/दरौली (सिवान) :
सरयू नदी में डूबे चाचा-भतीजा के परिजन को सोमवार को आपदा विभाग प्रबंधन द्वारा चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। चेक लेने के दौरान परिजनों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। गौरतलब है कि शुक्रवार को रुद्र महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा में शामिल दो युवक नदी में नहाने के दौरान डूब गए। डूबे दोनों युवक में से गोताखोरों की मदद एक का शव नदी से तुरंत
निकाल लिया गया, वहीं लापता एक युवक को तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम द्वारा निकाला गया। नदी में डूबे दोनों युवक थाना मुख्यालय दरौली निवासी महेश राम का पुत्र राजू राम (17) एवं दूसरा वीरेंद्र राम का पुत्र विदेशी राम(20) है। दोनों आपस में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। सोमवार को डूबे दोनों युवक के परिजन को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख रूपा देवी, बीडीओ चंदन कुमार, मुखिया लाल बहादुर भगत, सामाजिक कार्यकर्ता बच्चा प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।
————




Recent Comments