चाकूबाजी मामले में दोनों पक्षों से एफआइआर दर्ज
#परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के भलुआड़ा तकिया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट एवं चाकूबाजी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में दोनों पक्षों की तरफ से थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एक पक्ष के मो. रफी ने अपने सौतेले भाई दारा साह भव्य कलश यात्रा के साथ मोकिद अली उर्फ रोजाद्दीन, बाबू अली, अरमान अली, आसमा खातून, कलाम शाह को आरोपित किया है। वहीं दूसरी ओर मोकिद अली उर्फ रोजाद्दन ने रफी उर्फ ज्योति अमित शाह, मेहरूनिसा, नूरशब्बा को आरोपित किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार रंजन ने बताया कि रफ़ी उर्फ ज्योति ने इसके पूर्व अपने सौतेले भाई को गोली मारकर घायल कर दिया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिली है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
—————–