सीओ कार्यालय बीघापुर बिना मूर्ति का मंदिर बना तो वहीं लालकुआँ चौकी दलालों बना का अड्डा

जितेंद्र यादव बीघापुर उन्नाव (उ.प्र)– क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय ने सीओ कार्यालय बीघापुर व लालकुआँ स्थित पुलिस चैकी का निर्माण कराया था। वहीं तत्कालीन सीओ राम कृश्ण चतुर्वेदी ने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया था कि बीघापुर में कार्यालय बन जाने से जहां समस्याएं त्वारित हल होंगी वहीं लालकुआँ चैकी से अराजक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी। परन्तु पुलिस अधीक्षक व सीओ दोनों के तबादले के बाद जहां सीओ कार्यालय बीघापुर बिना मूर्ति का मंदिर हो गया है तो वहीं लालकुआँ चौकी दलालों का अड्डा बन गई है। क्षेत्राधिकारी के कार्यालय में आने का समय क्या है, किसी को पता नहीं। जिससे फरियादी मयूस हो कर दिन भर बैठे रहते हैं और फिर घर लौटने को मजबूर होते हैं।
देवी शंकर निवासी चिलौली, राम किषोर निवासी रामनेर, महेन्द्र पहाड़खेड़ा आदि फरियादियों ने क्षेत्राधिकारी के दो दिन से न मिलने का रोना रोया। वहीं कुछ महिलाएं भी सीओ कार्यालय के बाहर बैठी सीओ से मिलने का इंतजार करती देखी जा सकती हैं। क्षेत्र में पूर्व में हुई बहुत सी आपराधिक घटनाएं व चोरियां अपने खुलासे का इंतजार कर रही हैं। इंदामऊ निवासी चमन पासवान के साथ हुई चैन छिनैती, श्रीप्रकाष दीक्षित ओसियां के यहां चोरी, उमेष अकवाबाद के यहां चोरी, आनंदेष्वर रुझेई के यहां चोरी, संतोश कुमार बीघापुर के यहां चोरी, विवेक पटेल पाही के यहां चोरी, नन्हू चैधरी लालकुआँ के यहां चोरी,गोपाल जायसवाल बीघापुर के यहां चारी, अमित कुमार मझिगवां सेवक के यहां सेंध, ओसियां में बृज किषोर मिश्रा, सीताराम कुषवाहा, हरी शंकर, लल्ला दीक्षित के यहां चोरिया, लाल बहादुर दुंदपुर की मोटर साइकिल बीघापुर बाजार से चोरी, विश्णु कुमार का टैम्पो गौरी से चोरी, देवी चरण निवासी षिवदीनखेड़ा, बिन्दा व विकास, विषाल निवासी मगरायर, आषीश निवासी लालगंज प्रथम , बिल्लेष्वर निवासी अप्सरी के साथ हुई लूट, दुर्गेष कुमार भाभेमऊ के यहां चोरी, इन्द्रपाल, गंगा दुलारे, दिनेष अमर, गंगा सागर निवासी बदलीखेड़ा के यहां चोरी, जलील व वेद प्रकाष निवासी बहुराजमऊ के यहां चोरी, रंजीत निवासी साढ़ेमऊ के साथ टप्पेबाजी, वहीं बारासगवर थाना क्षेत्र में कैलाष निवासी चिलौली के यहां चोरी, नरेन्द्र व सुरेन्द्र निवासी लालगंज के साथ लूट, ष्याम सुन्दर ऊँचगाँव, गोवर्धन वर्मा धानीखेड़ा, आषीश ऊँचगाँव के यहां चोरी, पियाजी निवासी कुम्भी के साथ लूट, राम प्रसाद बदियाखेड़ा व रामबहादुर बक्सर, अजय सिंह तनगापुर, राजू फरकी के यहां चोरी, इंद्र कुमार निवासी मनीखेड़ा की बाईक चोरी, विनोद पटेल पहाड़ीखेड़ा व सुषील यादव नरापत खेड़ा के घरों से हुई चोरियां व बिहार थाना क्षेत्र में गुरुसेवक निवासी दुबाई के साथ हुई लूट अपने खुलासे का इंतजार कर रही हैं।
वहीं लालकुआँ में बने यात्री विश्रामलय को चैकी में तब्दील करने के पीछे तत्कालीन एसपी की मंषा अपराध पर अंकुष लगाना ही था। किन्तु न तो अपराध ही रुके और न ही लालकुआँ तिराहे की अराजकता।हाँ प्रतीक्षालय पर पुलिस का कब्जा जरूर हो गया। जहां इतने अपराध अपने खुलासे का इंतजार कर रहे हैं वहीं वर्तमान क्षेत्राधिकारी कहां गायब रहते हैं,फरियादियों को पता नहीं।




Recent Comments