जदयू ने सात निश्चय योजना की कार्यान्वयन में सहयोग के लिये कार्यकर्ताओं को कर रहा है प्रशिक्षित

छपरा :सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश में जिला कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय में की गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सात निश्चय योजना के लिये प्रशिक्षण पर जोर दिया । ताकि सरकार की योजना जनता तक ईमानदारी से पहुंच सके । पार्टी के जिला से प्रखंड पंचायत स्तर तक के कार्यकताओ से अपील हकी गयी की के सरकार की चल रही सात निश्चय योजना पर निगरानी रखे । स्वच्छता और नल-जल योजना को लेकर सरकार विशेष सजग है । बैठक में विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने भी अपने विचार रखे ।

जदयू यू जिला अध्यक्ष ने सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया की प्रदेश कार्यालय से जिला प्रखंड कमेटी को अनुमोदन करा कर अगली बैठक मे जिला कार्यालय मे जमा करा दे ।

बैठक मे वरीय नेता ब्रज किशोर सिंह , बैजनाथ प्रसाद विकल, कामेशवर सिंह , लालन देव तिवारी, मुरारी सिंह , आनंद किशोर सिंह , रहीम राइन, जयप्रकाश यादव , मनोज पटेल , ईम्तेयज परवेज़ सुमन कुमार , राणा सिंह , पिंटू भगवान दास, सुपेँद्र चौधरी , मनोज सिह , सुरेन्द्र पटेल , बल्मीकि पाठक ओम प्रकाश शर्मा , शम्भू महतो, छविनाथ सिंह सहित अन्य उपस्थित थे




Recent Comments