नवादा : स्कूल से पढ़ कर घर आ रही 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश , आरोपी गिरफ़्तार

रिपोर्ट – सन्नी भगत

नवादा : सूबे की सरकार में बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला नवादा का है ज़ँहा एक वहशी ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने की कोशिश किया है. बच्ची के जैसे तैसे उस दरिंदे के चंगुल से निकल कर भाग पाई.

मामला नगर थाना इलाके के है. मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.बताया जाता है कि दिन में बच्ची स्कूल से पढ़ कर बच्ची घर वापस जा रही थी. तभी आरोपित उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. इसके बाद बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया. किसी तरह वह आरोपित के चंगुल से निकली और घर पहुँच कर अपने परिजन को आपबीती सुनाई ।

पीड़िता के पिता ने नगर थाने की पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के पिता के बयान पर नगर थाना में आरोपित नागेंद्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई वहीं पुलिस ने मेडिकल के लिए बच्ची को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे ।नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।