शिल्हौड़ी के प्रसिद्ध श्रावणी मेला का डीएसपी ने किया उद्धाटन


मढ़ौरा (सारण):
स्थानीय प्रसिद्ध शिल्हौड़ी मंदिर में श्रावणी मेला विधि उद्धाटन हुआ । उद्धाटन कार्यक्रम में पहुचे एसडीपीओ धिरेन्द्र कुमार साव ने कहा कि सावन पवित्र महीना है । इस महिने में भगवान शिव की पूजा की परम्परा रही है । शिल्हौरी का शिलनिधि मंदिर एतिहासिक मंदिर है । इस मंदिर पर श्रधालू की सुविधा का ध्यान रखने के लिये विशेष तौर पर दण्डाधिकारी अौर पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है ।

इसके पूर्व डीएसपी ने मेला का शुभारंभ फीता काटकर किया ।इस अवसर पर वे भगवान शिव का विधिवत पूजा अर्चना भी की । मौके पर शिल्हौरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अौर मुखियां प्रतिनिधि अभिषेक राय उर्फ जुगनू राय, डा विजय शर्मा, ब्रज किशोर सिंह, संजय सिंह, डा जितेन्द्र कुमार, धनंजय कुमार, धर्मेन्द्र उपाध्याय, शम्भू कुमार, मैनेजर प्रसाद सहीत अन्य उपस्थित थे ।
#साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर ,मढ़ौरा(सारण)