दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : पुलिस लाइन के पीछे हजारी पशु मेला ग्राउंड में दो युवकों की लाश बरामद की गई है बताया जाता है कि दोनों युवकों की हत्या कर उनके शव हजारी पशु मेला ग्राउंड में फेंका पाया गया। जिसे रात्री में जानवरों ने भी काट खाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो युवकों की गला रेतकर निर्मम हत्या करने के बाद शव को फेंका गया। मृत दोनो युवक की शव की पहचान नहीं हुई है। इस बावत लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका व्यक्त की गई है। घटना की सूचना मिलते ही, मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को कब्ज़ा में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।इस घटना के पूर्व एक महिला का शव नाला से निकाला गया, जिसका अनुसन्धान अभी पूरा नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि इस माह में हजारी पशु मेला क्षेत्र में 4 हत्या की घटना हो चुकी है।




Recent Comments