छपरा : जिलाअधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय सभागार में विजयादशमी समारोह समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी ने घोषणा की रावण वध का आयोजन राजेन्द्र स्टेडियम में ही किया जाएगा। आरक्षी अधीक्षक हर किशोर राय ने बताय राजेन्द्र स्टेडियम सी सी टीवी कैमरों की नजर में रहेगा तथा प्रत्येक प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर द्वारा जाँच के पश्चात ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। विजयादशमी समारोह समिति के महामंत्री विभूतिनारायण शर्मा ने बताया काफी कम समय रह गया है तैयारी करने के लिए फिर भी कार्यक्रम का आयोजन सही समय पर ही होगा। विजयादशमी समारोह समिति के उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया समिति युद्ध स्तर पर तैयारी करा रही है दर्शकों को निराश नहीं किया जाएगा समारोह समिति हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है।विजयादशमी समारोह समिति ने छपरा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।जिला प्रशासन ने उचित समय उचित निर्णय लिया हैं। लाखों छपरा वासियों के भावनाओं का ख्याल किया हैं। विजयादशमी समारोह समिति के सचिव राजु नयन शर्मा उर्फ ददन राज ने बताया रावण वध कार्यक्रम में काफी संख्या में स्वयं सेवक तैनात किए जाएंगे जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न हो सकें।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, आरक्षी अधीक्षक हर किशोर राय, अपर समाहर्ता अरूण कुमार सिंह तथा विजयादशमी समारोह समिति के अध्यक्ष सलीम परवेज उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव,मदनमोहन सिंह,सत्य प्रकाश यादव,श्याम बिहारी अग्रवाल,महामंत्री विभूतिनारायण शर्मा,सचिव राजू नयन शर्मा उर्फ ददन जी, अंकेक्षक पवन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ मनोज कुमार,सहायक सचिव राजेश फैशन,संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता,चन्द्र कान्त द्विवेदी,संगठन सचिव शंकर देव सिंह उर्फ कन्हैया सिंह,सत्या नन्द सिंह,सुनिल कुमार सिंह आदि बैठक में सम्मिलित हुए।