नवादा : गांव के बग़ीचे में बांस के पेड़ में लटका मिला अधेड़ का शव , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : मेसकौर थाना क्षेत्र क़े मेढकुरी गांव से सटे बगीचे में बाँस में एक अधेड़ व्यक्ति का शव लटका पाया गया. वहीं आसपास रहें ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी

वहीं मृत अंधेड व्यक्ति की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र क़े मेढकुरी गांव का निवासी रविंद्र कुमार के रूप में की गई है ।
वह गांव क़े हीं एक ईंट भट्ठे पर काम करता था. वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है.

वंही मृतक के परिजनो ने कहा कि रविंद्र की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए बगीचे में बास में टांग दिया गया है.
इस मामले को लेकर मेस्कौर थाना प्रभारी ने कहा कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे , इसके मद्देनजर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है.