अपने ही शराबी भाई को भेजवाया जेल

नगरा : अपने शराबी भाई के हरकतों से तंग आ कर अपने ही भाई ने खैरा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर शराबी भाई को गिरफ्तार करा जेल भेजवाया । मिली सूचनानुसार खैरा थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात्रि खैरा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गाँव मे एक शराब के नशेड़ी को गिरफ्तार के जेल भेज दिया । उक्त गिरफ्तार व्यक्ति 45 वर्षीय सतेंद्र सिंह बताया जाता है.बतादे की शराबी के भाई ने खैरा थाना प्रभारी को आवेदन देकर शिकायत की थी ।