दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया के अस्पताल रोड स्थित नारायणी सुपर स्पेशलिस्ट ऑर्थोपेडिक अस्पताल के सौजन्य से 18 सितंबर 2019 को निशुल्क बीएमडी हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन एएसपी अभियान शिव कुमार राव ने खुद अपना बीएमडी जांच करवा कर किया। इस अवसर पर एएसपी अभियान शिव कुमार राव ने अस्पताल के हड्डी, जोड़, रीढ़ एवं नस रोग विशेषज्ञ व आई एम ए मीडिया प्रभारी डॉ0 उमेश कुमार के द्वारा अनवरत चलाए जा रहे इस नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर की सराहना करते हुए लोगों से अपील किया कि नियमित बीएमडी जांच कराएं एवं भविष्य में होने वाली हड्डी और नस से संबंधित बीमारियों से छुटकारा पाएं। इस मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश कुमार ने बताया कि हड्डी में कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डी रोग हो जाते हैं। यह बीमारी बीएमडी जाँच से भी पता कर सकते हैं। बीएमडी जांच में गड़बड़ी आने पर डॉक्टर से सलाह के अनुसार कैलशियम विटामिन डी थ्री ले सकते हैं। इस शिविर में 100 से अधिक मरीजो व अभिवाहको बीएमडी जांचोपरांत उचित परामर्श एवं जरूरतमंद को दवा वितरण किया गया। ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी के लक्षणों में प्रायः हड्डी में दर्द, कमर एवं जोड़ो में दर्द, हड्डी का टूट जाना(हल्के चोट पर), मांसपेशी में खिंचाव या जकड़न हो जाना पाया जाता हैं। वही डॉ0 उमेश कुमार ने आगे कहा कि नियमित बीएमडी जाँच एवं परामर्श, नियमित दूध एवं धूप का सेवन करना, नियमित कसरत एवं सुबह टहलना, धूम्रपान एवं अल्कोहल से दूर रहना व डॉक्टर के सलाहनुसार कैल्शियम एवं विटामिन डी थ्री लेना ही इस बीमारी से बचाव व इलाज हैं।





Recent Comments