वन विभाग ने लगाया 51 हजार का जुर्माना

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज(सिवान) : प्रखंड के बड़रम पंचायत के कुतुबछपरा (अमीरनगर) निवासी किताबुद्दीन नट, लंगर नट एवं मोबारक नट पर वन
प्रक्षेत्र पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा 51 हज़ार रुपए का जुर्माना का नोटिस तामिल कराया है एवं इनलोगों का अपना पक्ष रखने का समय 20 अक्टूबर रखा है। वन विभाग का आरोप है कि ये लोग अपनी गाय, भैंस और बकरियों से स्टेट हाइवे 89 सिवान-सिसवन मुख्य मार्ग के किनारे के चिमनी के अगल-बगल के 60 पेड़ को नुकसान पहुंचाया है।