गुर्दाहा की टीम ने सिताब दियारा की टीम को 21 रन से पराजित कर कप पर जमाया कब्जा

मांझी(सारण)। स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में टेक्नीका कान्वेंट के तत्वावधान में रविवार को खेले गए एक दिवसीय क्रिकेट मैच में गुर्दाहा की टीम ने सिताब दियारा की टीम को 21 रन से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 126 रन बनाया। जबकि सिताब दियारा की टीम मात्र 105 रन ही बना सकी। मैंन ऑफ द मैच का खिताब आफताब अहमद को मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में फैज अहमद फैयाज खान सुनील कुमार बबलू शर्मा तथा आनंद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।