नवादा के धरती पर बिहार के महामहिम राज्यपाल का रजत जयंती समारोह में हुआ आगमन

रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा – मॉर्डन शैक्षणिक समूह की ओर से माडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर के प्रांगण में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया

वहीं उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन ने सिरकत की। बिहार के राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के विधि व्यवस्था को संभालते जिला के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे वहीं मॉडर्न स्कुल के प्रांगण में डॉग स्क्वायड की टीम हैलीपैड एरिया का जाँच करते देखें गए।

वहीं नवादा डीएम कौशल कुमार ने महामहिम राज्यपाल लाल जी टंडन को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया वहीं नवादा जिला प्रशासन ने महामहिम राज्यपाल को गॉर्ड ऑफ़आर्नर देकर सम्मानित किया ओर रजत जयंती समारोह पर मॉडर्न स्कूल के प्रांगण में बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्म की शुरुआत कीइस उपलक्ष पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह नवादा की छात्र – छात्राओं ने स्वागत गान गाकर महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया इसके साथ साथ यहाँ बाल मेला का भी आयोजन किया गया था जिसमे बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं सांस्कृति कर्यक्रम मे बच्चो ने बिहार की कलाओं को प्रदर्शित किया और नवादा की धरती को गौरण्वीत किया

वहीं इस उपलक्ष पर मौजूद भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद सीपी ठाकुर , केंद्रीय मंत्री सूक्ष्म , लघु व मध्यम ऊधम मंत्रालय सह नवादा सांसद गिरिराज सिंह , बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार , विधान पार्षद , पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह व बिहार सरकार के महासचिव नागेन्द्र जी ,विधायिका अरुणा देवी ‘ इत्यादि सभी लोग मौजूद रहें ।