- आग लगने से लगभग दो लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान
परवेज अख्तर/सिवान, बसंतपुर. बसंतपुर थानाक्षेत्र के हुस्सेपुर नंद गांव में शनिवार की रात लगभग एक बजे अनंत राय की झोपड़ी में अचानक आग लग गई. लोग अभी कुछ समझ ही पाते की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. जिससे झोपड़ी में बंधी लगभग एक दर्जन बकरियां झुलस कर मर गई. वहीं एक भैंस भी आंशिक रूप से झुलस गई. साथ ही झोपड़ी के बगल में बेढी में रखा अनाज भी जलकर राख हो गया. घटना के बारे में बताया गया की शनिवार की रात भोजन करने के बाद अनंत राय का अपने परिवार के साथ झोपड़ी में सोने चले गये. रात के लगभग एक बजे के करीब खाना बनाने में चूल्हे में बची आग की चिंगारी से झोपड़ में आग लग गई. बुजुर्ग गृहस्वामी अनंत राय ने जैसे-तैसे अपनी पत्नी को झोपड़ी से बाहर निकाला. इस दौरान अनंत राय का पैर भी आंशिक रूप से झुलस गया. आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. तब तक झोपड़ी में बंधी लगभग एक दर्जन बकरियां झुलस कर मर गई व एक भैंस भी आंशिक रूप से झुलस गई. आगलगी में बेढ़ी में रखे अनाज, कपड़े, नगद समेत लगभग दो लाख की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है. रविवार की सुबह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बीजेपी नेता त्रिभुवन राम पहुंचे व हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.




Recent Comments