सारण के हरेंद्र के यूएस हॉकी टीम के कोच बनने पर रुडी की बधाई
• द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हरेंद्र सिंह अमेरिकी हॉकी टीम के मुख्य कोच चुने गये है।
• हरेंद्र द्वारा प्रशिक्षिति टीमों ने 350 से अधिक पदक अर्जित किये।
• हरेंद के मार्गदर्शन में भारत ने 2016 पुरुष जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता
• एयर इंडिया में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर रहे है कार्यरत
• अगले माह छपरा में आयोजित होगा स्वागत समारोह
यह हमसब के लिए गर्व की बात है कि देश को संपूर्ण क्रांति का पाठ पढ़ाने वाले लोकनायक की धरती सारण से अब विश्व स्तर पर खेल की क्रांति का भी उद्घोष भी होगा। राष्ट्रीय खेल हाकी के क्षेत्र में सारण ने नया क्रांतिकारी इतिहास रचा है। सारण के एकमा के हरेंद्र सिंह को संयुक्त राज्य अमेरिका के हॉकी टीम का कोच चुना गया है जो केवल सारण और बिहार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। हरेंद्र सिंह 32 करोड़ से अधिक की आबादी वाले अमेरिका के पुरूष वर्ग के हॉकी टीम को नई तकनीक का पाठ पढ़ायेंगे और उनके कौशल को निखारेंगे। सारण सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के कांस्टीटयूशन क्लब में पत्रकारों से उक्त बातें कहते हुए बताया कि आज उनका स्वागत समारोह आयोजित था लेकिन कोविड प्रोटोकाल को देखते हुए समारोह को फिलहाल स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि मई माह में जब कोविड की समस्या समाप्त हो जायेगी तब छपरा में यह समारोह आयोजित किया जायेगा।
संसद रुडी ने बताया कि आरंभ से ही भारत हॉकी का गढ़ रहा है और मेजर ध्यानचंद, बलबीर सिंह और मनप्रीत सिंह जैसे धुरंधरों के बीच से हरेंद्र सिंह निकले है जो भारतीय खेल हॉकी का गुर अब अमेरिका के खिलाड़ियों को सिखायेंगे। विदित हो कि भारत ओलम्पीक खेलों में भारत आठ बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया है जिसे अबतक किसी देश ने नहीं तोड़ा है। इसलिए मै आशा करता हूँ कि हरेंद्र सिंह अमेरिकी टीम के लिए अच्छे कोच साबित होंगे। रुडी ने कहा कि ओलम्पीक खेलों में जहाँ भारत का पांचवा स्थान है वहीं अमेरिकी हॉकी टीम का 15वां। ऐसे में द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे गए हरंेद्र के हुनर का लाभ विभिन्न प्रतियोगिताओं अमेरिका की हॉकी टीम के खिलाड़ियों को मिलेगा और टीम अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से विश्व हॉकी की तालिका में सकारात्मक बदलाव लायेगी। फिलहाल अपने प्रशिक्षण अवधि में उनका अस्थाई निवास अमेरिका के लॉस एंजिल्स में होगा। बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हरेंद्र के मार्गदर्शन में 2018 में ओमान के मस्कट में एशियाई चौंपियन्स ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता था। उनके मार्गदर्शन में टीम ने भुवनेश्वर में 2018 पुरुष विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल किया। पुरुष टीम ने 2018 चौंपियन्स ट्रॉफी में रजत और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक भी हासिल किया।
हरेंद्र के मार्गदर्शन में भारतीय महिला टीम ने भी 2017 एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता। उन्हें राष्ट्रीय जूनियर टीमों को कोचिंग का अनुभव भी हासिल है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2016 पुरुष जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता। हरेंद्र को जूनियर और सीनियर स्तर की राष्ट्रीय टीमों को 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में कोचिंग का अनुभव है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके मार्गदर्शन में टीमों ने आठ स्वर्ण, पांच रजत और नौ कांस्य स्वर्ण पदक जीते है। इस आशय की जानकारी सारण जिला भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने दिया।