
मशरक-दरौंदा रेलखंड पर एक जोड़ी अतिरिक्त सवारी गाड़ी का संचलन आज से
वाराणसी (16 सितम्बर, 2019) : यात्रियों की सुविधा एवं माँग पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा मसरख-दुरौन्धा खण्ड पर एक जोड़ी अतिरिक्त सवारी गाड़ी दिनांक-17.09.2019 से संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है । इस गाड़ी का शुभारम्भ सांसद महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा दिनांक-17.09.2019 को पूर्वाह्न 11:15 बजे हरी झण्डी दिखाकर किया जायेगा । गाड़ी सं 55172 मसरख से 11:15 बजे प्रस्थान कर सागर सुल्तानपुर ,बसन्तपुर हाल्ट,बडकागांव हाल्ट, सरहरी हाल्ट,विष्णुपुर महुआरी हाल्ट,महाराजगंज हाल्ट स्टेशनों पर एक-एक मिनट ठहराव के साथ 13:45 बजे दुरौन्धा पहुँचेगी ।




Recent Comments