नल जल योजना की हुई जांच

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा ( सिवान ) : प्रखंड के तेलकथु पंचायत में बुधवार को पचरुखी व दारौंदा के जेई चंद्रदेव प्रसाद के नेतृत्व में सात निश्चय नल जल योजनाओं की जांच की गई। जांच में वार्ड 4, 9, 10, 11 एवं 12 में की गई। सभी वार्डों में जांच के दौरान अधूरे कार्याें को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य,मुखिया, वार्ड सचिव मौजूद थे।
—-