वैशाली :मनी बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की 127 वीं जयंती

#प्रेम कुमार
वैशाली :जिले के बिदुपुर प्रखण्ड अंचल कार्यालय समेत कई राजनीतिक दलों ने भारत के संविधान निर्माता चिंतक,एवं समाज सुधारक भारत के विश्वपुरुष भारतरत्न डॉ.बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाया।वही बाबासाहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जदयु के प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है जो शायद ही कहीं देखने को मिले।वे अपने माता पिता के चौदहवीं संतान थे। उनकी जीवन बहुत ही संघर्ष भरी रही हैं। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में अनिल चौरसिया, गजेन्द्र भगत, संतोष निराला, प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा, पूर्व उपप्रमुख ब्रज किशोर सिंह,धर्मेन्द्र चौरसिया, आशुतोष कुमार, कृष्ण कुमार महतो, अशोक चौरसिया, अमित कुमार, शुभम कुमार, मिठु कुमार, राजू कुमार सिंह, संजीव झा, महेश पंडित, डॉ. गजाधर प्रसाद सिंह, गणेश प्रसाद सिंह आदि ने बाबासाहेब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किये।
————————————–
मझौली गांव के महादलित बस्ती में भाकपा माले की बिदुपुर इकाई के तत्वावधान में बाबा साहेब भिमराव अंबेडकर की 127वीं जयंति पूरे हर्लोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम का संचालन माले नेता विकास कुमार ने किया।इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा के जिल सचिव का०अरविंद कु०चौधरी मौजूद थे।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह वरीष्ठ माले नेता का०विशेश्वर प्र०यादव मुख्य वक्ता के रुप में मौजूद थे।