मकान की दीवार गिरी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : प्रखंड के महुआरी बाजार स्थित वार्ड 11 में तालाब किनारे स्थित बबन प्रसाद महतो के घर की दीवारी पानी रिसाव के कारण गिर गई। इस घटना के बाद उनका परिवार प्लास्टिक के सहारे रहने को विवश हो गए हैं। बबन प्रसाद ने सीओ एवं बीडीओ को आवेदन देकर सहायता की मांग की है। इस संबंध में सीओ मिथिलेश कुमार सिंह और बीडीओ मो. अलाउद्दीन ने बताया कि आवेदन मिला है। शीघ्र जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
———–