सारण : पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य
#अजहर करीम 

इसुआपुर . 
सरस्वती पूजा के मद्देनजर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरविन्द पाशवान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई .जिसमें पूजा समिति के सदस्यों से पूजा शांति व सौहार्दयपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की गई .थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है .जिसपर कमेटी के सदस्यों का फोटो व मोबाइल नंबर भी होना चाहिए .हर हाल में बुधवार तक प्रतिमा-विसर्जन कर लेने को कहा गया .जिसका रूट-चार्ट भी लाइसेंस पर अंकित होना चाहिए .थानाध्यक्ष ने कहा कि विद्या की देवी मॉ शारदे की पूजा में भक्ति व श्रद्धा होनी चाहिए .वहीं आर्केष्ट्रा व डीजे को प्रतिबंधित बताया .बैठक में बीएओ राजनारायण प्रसाद ,जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष छबीनाथ सिंह ,अमरनाथ प्रसाद ,पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह ,एन के ओझा ,सरपंच तहसील शर्मा ,चन्द्रदेव राय ,मोहन साह ,संतोष पाण्डेय व अशोक सिंह ने भी विचार रखे .