फोटोमें चेक प्रदान करते नगरा सीओ अभिषेक कुमार

संजय पांडे/नगरा(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के नदी में डूबने से हुई मौत के मामलों में पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई.मंगलवार को नगरा अंचल कार्यालय परिसर में नगरा अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान चेक सौंपा.इस दौरान नगरा निवासी प्रियंका कुमारी,पटेढ़ा निवासी गीता देवी तथा धूपनगर निवासी नीलम देवी को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई.चेक प्राप्त करने के बाद परिजनों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को सरकार की निर्धारित व्यवस्था के तहत शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है,ताकि दुख की इस घड़ी में परिवार को कुछ आर्थिक संबल मिल सके.इस मौके पर तुजारपुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार, राजस्व कर्मचारी मुकुंद कुमार सहित अंचल कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.