
सोनपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर कमिटी ने उन्हें सम्मानित किया।अपने संबोधन में राधामोहन सिंह ने कहा कि गंगा-गंडक के संगम पर स्थित यह धाम पौराणिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र है। उन्होंने बताया कि यहां हरि (विष्णु) और हर (शिव) एक ही शिवलिंग में विराजमान हैं, जो शैव और वैष्णव एकता का अनूठा प्रतीक है। इस अवसर पर विधायक विनय सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, राकेश कुमार सिंह, विजय लाला सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और मंदिर के पुजारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर बाबा का आशीर्वाद लिया।




Recent Comments