बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ये आलम की दुर्घटना में जख्मी आया अस्पताल तो ओटी में झूल रहे थे ताले
#प्रेम कुमार
वैशाली: जिला बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क दुर्घटना में दो गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहाँ डॉक्टर नदारद थे।और ओटी रूम में ताले झूल रहे थे।दर्द से कराह रहे घायल मरीजों को लगभग एक घंटे बाद वो भी कंपाउंडर ने उपचार किया। वहीँ पैर टूटे मरीज की एक्स रे कराने की नौबत आई तो मरीज को स्ट्रेचर तक नहीं दी गई। परिजनों ने जख्मी युवक को उठाकर एक्स रे रूम तक ले गए। परिजनों और समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।
बिदुपुर थाने के खिलवत बजरंगबली चौक के समीप तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक पर दो सवार युवक की संतुलन बिगड़ने से अचानक गिर कर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बिशनपुर निवासी लालबाबू दास की पत्नी गीता देवी को सांप काट लिया था जिसे दाउदनगर सर्पदंश झारने वाले के यहां से लौटे रहे बाइक सवार की संतुलन बिगड़ जाने से बाइक सहित सड़क पर गिर गए थे। घायल युवक एक चकमैंगर निवासी रमन पासवान का 25 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार और दूसरा बिशनपुर निवासी सुरेश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार बताया गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डीसीएम चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि स्ट्रेचर यहां मौजूद है हमारे कर्मी स्ट्रेचर लेकर जा ही रहे थे कि परिजनों ने घायलो को उठाकर एक्सरे के लिए ले गए, उन्होंने बताया कि डॉक्टर रेखा सिन्हा के द्वारा उसका इलाज किया गया है।
परिजनों ने बताया।
परिजन विश्वनाथ पासवान ने बताया कि घंटों से लाकर रखें घायल युवक को उपचार नहीं किया जा रहा है उन्होंने बताया कि डॉक्टर है ही नहीं ओटि में ताला लगाकर गायब हैं।
इस मामले में जिला पार्षद अंजन कुमार सिंह ने बताया कि दो इमरजेंसी मरीज यहां इलाज के लिए आए हैं और ओटी में ताला लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि दिन प्रतिदिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का व्यवस्था बिगड़ा जा गया है।




Recent Comments