मांझी। घोरहट पंचायत युवा शक्ति सह निशुल्क आर्मी ट्रेनिंग सेंटर के तत्वावधान में मंगलवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सारण, सिवान, गोरखपुर, देवरिया, बलिया आदि क्षेत्रों से लगभग दो सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंगद पासवान ने प्रथम, राजन कुमार महतो (भागर) ने द्वितीय व ब्रजेश कुमार (डुमाईगढ़) ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं फागुलाल, सचिन, संदीप, बिट्टू, बिरेन, मूलदिम, मुरली राय आदि टॉप- 10 के विजेता बने। प्रतियोगिता का उद्घाटन जदयू नेत्री माधवी सिंह ने फीता काटकर किया। जिला पार्षद विजय प्रताप सिंह उर्फ “चुन्नू”, लोजपा नेता मुन्ना सिंह, बजरंगदल के राहुल मेहता, अभिषेक सिंह, बबलू शर्मा, रोहित गिरी आदि ने टॉपर युवाओं को शिल्ड, मेडल, टी शर्ट व नकद राशि आदि प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन जोशी यादव व राहुल सिंह ने किया। सभी अतिथियों व आयोजक अंगद कुमार ने अपने संबोधन से युवाओं की हौसला अफजाई की। अंगद ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन अब प्रतिवर्ष घोरहट मठिया के धरती पर किया जाएगा। मौके पर शिक्षक देवेद्र साह, ,दरोगा राम, मिथलेश साह, विवेक यादव, टुनटुन यादव, मंतोष सिंह आदि सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।