विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

ロसंजय विजित्वर/(हाजीपुर) : वैशाली जिला के महुआ प्रखंड अन्तर्गत कन्हौली ,सिंहपुर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के परिसर में 2 मार्च को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन विद्यालय के निदेशक बिपिन कुमार सिंह ने किया ।इस विज्ञान प्रदर्शनी में चतुर्थ वर्ग से लेकर नवम वर्ग के छात्र -छात्राओं द्वारा बीस अलग -अलग विषयों पर प्रदर्शनी प्रदर्शित किया जिसमें पर्यावरण संरक्षण ,पुलवामा हमला ,उरी हमला ,प्लांट वर्ल्ड,स्वच्छता मिशन ,जल इंजन इत्यादि शामिल हैं ।

प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चों में अनिकेत ,भारती,राज आर्यन ,खुशी सिंह ,किसलय ,सुप्रभात ,पुष्पा ,वर्षा तथा सिमी सहित कई छात्र-छात्राएँ शामिल थे ।इस विज्ञान प्रदर्शनी को सफल बनाने तथा बच्चों को प्रेरित करने में विद्यालय की प्राचार्या सोनी सिंह ,एकेडमिक प्रभारी विमल राय ,तकनीकी प्रभारी सुनील कुमार ,नीतेश कुमार ,हरीश कुमार ,निधि ,नीतू शिक्षकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।




Recent Comments