डोरीगंज एवं अवतार नगर मे बालू लदी तीन ट्रक एवं दो ट्रैक्टर जप्त , दो चालक गिरफ्तार-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के आरा छपरा पुल के दक्षिणी छोड़ से पुलिस ने बालु लदी दो ट्रक एवं काजीपुर रोड से बालु लदी दो ट्रैक्टर को जप्त किया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि सुचना पर की गयी छापेमारी मे जहाँ आरा छपरा पुल के दक्षिणी छोड़ से बालु लदी दो ट्रक को जप्त किया गया वही काजीपुर रोड से बालु लदी दो ट्रैक्टर को जप्त किया गया है साथ ही मौके से एक ट्रक चालक दिघवारा थाना क्षेत्र के नवल टोला निवासी धर्मेन्द्र राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकी अन्य चालक पुलिस को देख फरार हो गए ।
सभी वाहन के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।
वही अवतार नगर पुलिस ने एक बालु लदे ट्रक को जप्त किया है ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि एक बालु लदें ट्रक को जप्त किया गया है साथ ही मौके से चालक डोरीगंज थाना क्षेत्र के दफ्दरपुर गाँव निवासी सुपन राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments