
दो वर्षीय बच्ची के जीवन रक्षा के के लियें रक्तदान कर रेल फैक्ट्री निर्माण कंपनी के कर्मी ने कहा कि ‘मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं’
मढ़ौरा (सारण):कहते है हर इंसान में परमात्मा का निवास होता है और नेकी करने वाले लोग सभी जगह मौजूद होते है I तभी तो थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित दो वर्षीय मासूम बच्ची की जीवन रक्षा के लिए उड़ीसा निवासी मढ़ौरा रेल निर्माण फैक्ट्री के कर्मी किरण बैरी खुद बच्ची को रक्त देने अस्पताल पहुंच गये I मामला मढ़ौरा के एक निजी क्लिनिक का है जहा नगर क्षेत्र की असोइयां निवासी दो वर्षीय हाफिज हया नाम की एक बच्ची इलाजरत थी I मासूम बच्ची थैलेसीमिया नामक गंभीर बीमारी से ग्रसित थी जिसके शरीर में खून की कमी पर उसे तत्काल बी पॉजिटिव खून चढ़ाने की जरुरत थी I खून का इंतजाम नहीं हो पाने पर चिकित्सक ने यह जानकारी सोशल साईट पर सेंड की थी I जानकारी मिलने के बाद उड़ीसा निवासी ताल पुरैना रेल डीजल इंजन फैक्ट्री एसपीसीएल में काम करने वाले किरण बैरी ने चिकित्सक से संपर्क किया और तत्काल अपना रक्त दान करने अस्पताल पहुंच गये I गंभीर होती समस्या का तत्काल समाधान निकल गया आया और थोड़ी देर में तकलीफ से बेहाल बच्ची को रक्त चढ़ा दिया गया I बच्ची का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ विजय शर्मा ने बताया कि बच्ची जन्म से ही अनुवांशिक रोग थैलेसीमिया से पीड़ित है I इस रोग के कारण बच्चा के शरीर में हीमोग्लाबिन नहीं बन रहा है I थैलेसीमिया की बीमारी प्रोटीन में ग्लोबिन निर्माण की प्रक्रिया में खराबी होने के कारण होता है I इसमें कारण लाल रक्त कोशिकाएं तेजी से नष्ट होने लगती है I ऐसे में पीड़ित को जब तक की रोग में सुधार नहीं हो जाता तब तक प्रत्येक बार बार रक्त चढ़ाने की जरुरत पड़ती है I किरण बैरी की मानवता पर हाफिजा हया के माता पिता रेहाना परवीन और अफजल अली ने अपनी कृतज्ञता वयक्त की I
ロसाभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण




Recent Comments