कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी मे डुबे युवक का शव बरामद
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
दो दिन पूर्व गंगा स्नान को ले पूर्णिमा के दिन से लापता एक युवक की लाश डोरीगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की सुबह बंगाली बाबा घाट से बरामद की गई जिसे पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।
डोरीगंज पुलिस के मुताबिक मृत युवक के शव की पहचान शहर के नेवाजी टोला चौक स्थित राठौर टोला निवासी गणेश सिह के 20 वर्षीय पुत्र भानु प्रताप उर्फ अनिकेत सिह के रूप मे की गई है जिसका शव सोमवार की सुबह आए दिन घाट पर स्नान को आने वाले लोगो के द्वारा देखा गया जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस के द्वारा शव को पानी से निकाल पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया ।
बताया जाता है कि पूर्णिया के दिन से लापता युवक को लेकर परिजनो के द्वारा घटना की लिखित जानकारी 24 नवम्बर को मुफस्सिल थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराई गई थी जिसमे मृत युवक की माँ निभा देवी के द्वारा यह बताया गया है कि उनका पुत्र भानू प्रताप उर्फ अनिकेत कुमार सिंह पूर्णिमा के दिन घर से गंगा स्नान को कहकर निकला जिसके बाद से वह वापस घर नही लौटा
वही इस घटना के खास बिन्दूओ को लेकर पुलिस अभी कुछ भी बताने की स्थिति मे नही है पुलिस सूत्रो की माने तो मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।




Recent Comments