29 जुलाई 2017 को पटना मे आम आदमी पार्टी किसान न्याय सम्मेलन का आयोजन करेगा 

दैनिक खोज खबर :-परिसदन मोतिहारी आज दिनाक 20-07-2017 को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री शत्रुघ्न साहू ने एक संवाददाता सम्मेलन में श्री साहू ने कहा कि 29 जुलाई 2017 को पटना के रविन्द्र भवन में आम आदमी पार्टी ने एक किसान न्याय सम्मेलन का आयोजन किया है।
पटना में यह आयोजित किसान न्याय सम्मेलन ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा ।इस किसान न्याय सम्मेलन में हजारों किसान पूर्वी चम्पारण से पटना पहुँच सम्मेलन में भाग लेंगे।जब हम किसान न्याय सम्मेलन की तैयारी के सूबे बिहार के दौरे पर निकले है तो पाया है कि किसानों एवं आम जनो में केंद्र सरकार के किसान विरोधी एवं जनविरोधी तानाशाही रवैया के प्रति भारी आक्रोश है। भ्रष्ट्राचार मुक्त समाज बनाने एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को जमीन पर उतारने की इच्छा रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं,युवाओ,बुद्धिजीवियों एवं पत्रकारों आदि ने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का संकल्प कर रहे ह।
पूर्वी चम्पारण में कोटवा से जिला पार्षद श्री बलिराम, प्रशिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्री विमल पासवान, श्री शम्भू महतो, मोहम्मद रियाजुल आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है और अनेक महत्वपूर्ण लोग पार्टी की सदस्यता लेने वाले है।आम आदमी पार्टी ने किसानों के लिए स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने ग्लोबल वार्मिग एवं प्रदूषण से सम्पूर्ण जीव जगत पर उत्पन्न खतरे से बचाने वाली हरयाली को पैदा करने वाले किसानों को बुनियादी समस्याओ से निजात दिलाने, किसानों एवं आमजनो को देश के राष्ट्रीय एजेंडा पर खड़ा करने के लिए आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ रखा है। 
इसी कड़ी में पटना में 29 जुलाई को रविन्द्र भवन में किसान न्याय सम्मेलन ,02 अक्टूबर को नई देल्ही के जंतर मंतर में विशाल धरना प्रदर्शन एवं 26 नवम्बर संविधान दिवस के दिन दिल्ली के राम लीला मैदान में विराट किसान न्याय महारैली होगी ।इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन के द्वारा केंद्र सरकार के किसान विरोधी गरीब विरोधी एवं जनविरोधी चेहरों को बेनकाब किया जायेगा तथा निकम्मी, भ्रस्ट एवं बुनियादी मुद्दे से पलायन कर देशवासियो को गुमराह करने वाली भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जायेगा। 
संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय पर्यवेक्षक अंगेश कुमार सिंह ने कहा कि चम्पारण के किसान की हालत दयनीय है।लोकसभा चुनाव में चम्पारण में चीनी मिलों का जाल विछाने की दावा करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने कोई भी नया चीनी मील तो नही ही खोल पायी औऱ नही एक भी बंद चीनी मिलों को चालू करा पायी बल्कि केंद्र सरकार की उपेक्षा के कारण कई चीनी मील बंद होने के कगार पर खड़े है।गन्ना किसानों का समर्थन मूल्य 3प वर्ष पुराना है।जबकी चीनी का दाम आसमान छू रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता अजित शर्मा, राजन कुमार निराला ?रविदास युवा मंच) सुजीत कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता, विजय कुमार शर्मा, धीरज शर्मा, अनिल कुमार ,रजनीश कुमार, चंदन कुमार सचिन कुमार, और रमेश कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा संयोजक मुन्ना भाई, केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री आलोक कुमार लोकसभा पर्यवेक्षक नाग मणि लोकसभा सहसंयोजक श्री जीतन पासवान ,विरजु ठाकुर हरिश्चन्द्र प्रसाद ,श्री कृष्ण कुमार सिंह उर्फ वकील सिंह, प्रभुनाथ सिंह ,मोहम्मद गामा अंसारी, अजीत शर्मा, विजय शर्मा, बलिराम, विमल पासवान दीपक पासवान सचिन कुमार, सुजीत कुमार सिंह,मोहम्मद शममुल्लाह आदि है।